गांव किलड़ौध में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बुजुर्ग की रेहड़ी के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। हादसा रेहड़ी में कच्ची ईंट रखकर पकाई के लिए ले जाते समय हुआ। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हैं। जानकारी के अनुसार गांव माछरौली निवासी रामफल भट्ठे पर ईंट ढुलाई का काम करता था। भट्ठे के मालिक चांद ने बताया कि मंगलवार सुबह 51 वर्षीय रामफल रेहड़ी पर कच्ची ईंट रखकर पकाई के लिए एक जगह एकत्र कर रहा था। उस दौरान ईंट लौड करने के बाद चलती रेहड़ी पर वह बैठने लगा तो अचानक उसका हाथ फिसल गया और वह टायर के नीचे आ गया। इस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल रामफल को ईलाज के सरकारी अस्पताल झज्जर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। रामफल पिछले तीन-चार साल से भट्ठे पर काम कर रहा था। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।