फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जारी राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को 17वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ इकाई के कर्मचारियों ने सरकार पर हड़ताल के बावजूद कोई ठोस पत्र जारी नहीं करने और बातचीत के लिए संघ को आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा 17 मांगों पर बनी सहमति के अनुसार लिखित आदेश जारी करने की भी मांग की गई। बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें