राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने हरियाणा और पंजाब में पानी के विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा ये बहुत ही दुर्भाग्य की बात है एक तरफ तो पाकिस्तान ने हमारे ऊपर कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमला किया है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब सरकार की बातें समझ से बाहर हैं। भाखड़ा डैम के पानी पर केवल पंजाब का ही हक नहीं है। यह पानी हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान का भी है। पता नहीं पंजाब सरकार कौन सी ताकतों के पीछे इस तरह के खेल खेल रहे हैं। सांसद किरण चौधरी सोमवार को झज्जर में आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।