फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा खाद वितरण कार्य: मंत्री श्याम सिंह राणा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 09:56 PM IST

प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बुढ़ापा पेंशन व अन्य पेंशन के वितरण को लेकर बड़ी परेशानी रहती थी। आए दिन इस मामले में घोटालों की शिकायतें भी मिलती थी, लेकिन भाजपा के हरियाणा में सत्ता में आने के बाद सबसे पहले इसी समस्या को खत्म कर दिया गया। आज पूरे प्रदेश में इस पेंशन को लेकर कोई भी शिकायत नहीं है। ठीक खाद के मामले में भी सरकार ऐसा ही करने वाली है। उन्होंने कहा कि जुलाई के महीने में ही सरकार प्रदेश के खाद वितरण को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा से जोड़ने की तैयारी में है। वह रविवार को रेवाड़ी बाईपास स्थित भाजपा कमलम के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, पार्टी के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया मौजूद रहे। यहां झज्जर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजकुमार कटारिया ने स्वागत किया। इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया। उनके साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सैनी व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें