डोडा में वाहन खाई में गिरने से बलिदानी हुए मोहित का शव दोपहर दो बजे गिजादोध पहुंचेगा। सैन्य सम्मान के साथ सैनिक के शव का अंतिम संस्कार होगा, जिसकी तैयारी गांव में की जा रही हैं। मोहित के बलिदानी होने की सूचना सुबह परिवार को दी गई, जिसके बाद परिवार के शोक का माहौल बन गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। गिजाडोध निवासी शहीद सिपाही 26 वर्षीय मोहित बारहवी कक्षा पास होने के बाद सेना में भर्ती हुए थे। मोहित नवंबर में अपनी शादी की सालगिरह पर गांव आए थे। शहीद मोहित की शादी भी एक साल पहले हुई थी। मोहित की पत्नी अंजलि गृहणी हैं। मोहित 2020 में 72 आमर्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह श्रीनगर क्षेत्र में तैनात थे और वीरवार को सेना की गाड़ी में अपने 20 साथियों के साथ श्री नगर से डोडा जा रहे थे, जहां खाई में वाहन गिरने से मोहित सहित 10 जवान शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। छोटा भाई जितेंद्र गाड़ी चलाने का करता हैं काम मोहित का एक छोटा भाई जितेंद्र भी हैं, जो गाड़ी चालक है। मोहित के पिता सतपाल खेतीबाड़ी का काम करते हैं। मोहित की माता रेखा गृहणी है।