फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: लोककवि जगबीर कौशिक के सम्मान में भव्य काव्योत्सव

शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2026 01:41 PM IST

हरियाणवी लोककवि जगबीर कौशिक के सम्मान में बैंक कॉलोनी में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। अपना काव्य मंच की संयोजिका रजनीश के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नित्यानंद नवीन के सानिध्य में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया और काव्य रस का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात क्षेत्र के लगभग 15 प्रतिष्ठित कवियों ने मंच पर अपनी रचनाओं का पाठ कर वातावरण को काव्यमय बना दिया। हास्य, श्रृंगार और ओज से परिपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फागुन की मस्ती से जुड़ी कविताओं ने जहां समां बांधा, वहीं कई कवियों ने लोक-साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। गोष्ठी में डॉ. मनजीत भारतीय, शिव ओम शिव, विरेंद्र कौशिक, राजकुमार गाइड, वेद भारती, अर्चना झा, सुरेश कौशिक, संदीप शर्मा बावरा, मोहित कौशिक, कौशल समीर, मुकेश व्यास और मुन्ना दिल्लेरी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सभी अतिथि कवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जगबीर कौशिक ने भी अपनी प्रतिनिधि रचनाएं सुनाईं। उनकी प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच संचालन कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें