झज्जर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक झज्जर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इसमें सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक शंकर सिंह धूपड ने शिरकत की। बैठक में सदस्यता अभियान के निमित्त सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। शंकर सिंह धूपड़ ने कहा कि 50 सदस्य बनने पर सक्रिय सदस्य बनाया जाता है। जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेगा, उसी को पार्टी में पद दिया जाएगा। इसके अलावा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस तथा 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित किया जाए।