नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को 53 लाख का लाभ का बजट पास हुआ। इसमें 39 करोड़ 82 लाख आमदनी और 39 करोड़ 28 लाख के खर्चे का बजट पास किया गया। नगर परिषद के वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट को लेकर वीरवार को नगर परिषद सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आय, खर्चों सहित अगले वित्त वर्ष व चालू वित्त वर्ष की जानकारी हाउस को दी गई। इस बार नगर परिषद की तरफ से अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 39 करोड़ 81 लाख 40 हजार 600 रुपये की आय होने का अनुमान लगाया है जबकि 2025-26 में ही 39 करोड़ 28 लाख 71 हजार रुपये के खर्चों का प्रस्तावित अनुमान लगाया है। यानी पूरे साल में खर्चों के बाद लगभग 53 लाख रुपये की प्रस्तावित आय अगले वित्त वर्ष के लिए रखी गई है। नगर परिषद अधिकारियों ने एक अप्रैल 2025 को ओपनिंग बैलेंस 34 करोड़ 88 लाख 9 हजार 830 रुपये रखा है जबकि 31 मार्च 2026 तक क्लोजिंग बेलेंस 35 करोड़ 40 लाख 79 हजार 430 रुपये रखा है। बैठक में पार्षदों ने पार्षदों ने विजिट को लेकर बजट रखने की बात कही। साथ ही पार्षदों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग रखने के साथ सरकार को जल्द नोटिफिकेशन जारी करने के लिए रिमाइंडर लिखने का प्रस्ताव रखा गया। इसे सभी ने पास किया। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि आज बजट बैठक का आयोजन किया गया हैं, जिसमें लगभग 53 लाख फायदे का बजट पास किया गया हैं।