भाजपा ने आज दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में अपना चुनाव संकल्प पत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहली कॉपी झज्जर के पाना केशो सिलानी गांव के किसान रामवीर चाहर को सौंपी। पीएम से संकल्प पत्र की कॉपी पाने वाले रामवीर इकलौते किसान हैं। वह पीएम से मिलकर उत्साहित हैं। रामवीर ने बताया कि पीएम से मिलना किसी सपने से कम नहीं हैं। वह आज दिल्ली में भाजपा पार्टी कार्यालय में पीएम से मिले। पीएम ने रामवीर से पूछा कि कैसे हो? परिवार में सब कैसे हैं? इस पर रामवीर ने कहा कि सब राजी खुशी हैं। इसके बाद पीएम में पूछा कि आप कहा से हो? रामवीर से बताया कि वह हरियाणा में झज्जर जिले के सिलानी गांव से हूं। इसके बाद पीएम ने पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं या नहीं? रामवीर ने कहा कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं।