फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में जैन सेवा मंडल ने विश्व णमोकार दिवस पर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

जैन सेवा मंडल बहादुरगढ़ द्वारा विश्व णमोकार दिवस ग्रीन मिशन 2026 के तहत “वृक्ष लगाओ–जीवन बचाओ” अभियान के अंतर्गत दिल्ली-रोहतक रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पास एक पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अजय जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी पवन जैन, डॉ. पंकज जैन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में राजीव जैन, दीपक जैन, सौरभ जैन, हिमांशु जैन, दिव्या जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक और महिला वर्ग की सदस्य भी मौजूद रहीं। जैन सेवा मंडल ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें