नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। मंगलवार को यह अभियान धौड़ चौक से शुरू किया गया। इस दौरान दुकानदारों के दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके अलावा दुकानों के बाहर बनाए गए पक्के निर्माण को भी बुलडोजर की सहायता से तोड़ने का काम किया गया। नप की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपना सामान बाहर से उठाकर अंदर रखते हुए नजर आए। इसके अलावा कई वाहन चालकों ने अपने वाहन फुटपाथ पर खड़ा किए हुए थे, उनका चालान भी यातायात पुलिस ने किया। कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के साथ यातायात पुलिस भी साथ रही।