फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में एसोसिएशन ने मनमानी करने पर सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों को चेताया

शहर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में मांगों को लेकर कनिष्ठ अभियंताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की तरफ से अंतिम चेतावनी देने के बाद भी सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों का मामला ना सुलझाने का रवैया दिखाई दिया। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी सुमित गहलावत जेई, विकास एवं पंचायती राज विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी राजबीर धनखड़ जेई, भवन एवं मार्ग निर्माण विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी ओमबीर जेई और हरियाणा राज्य कृषि एवं मार्केंटिंग बोर्ड के ब्रांच सेक्रेटरी विनय कुमार जेई ने सुनिश्चित किया कि इन सभी विभागों के कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग के प्रांगण में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में पुरजोर समर्थन के साथ शामिल होंगे। एसोसिएशन की तरफ से पहले ही सिंचाई विभाग झज्जर के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दे दी गई थी, लेकिन बुधवार को एसोसिएशन ने पूर्ण मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों को चेताया है कि अब झज्जर के बिजली, सीवरेज, घरेलू पानी सप्लाई आदि सभी जनहित कार्य बाधित होंगे। जनता को होने वाली परेशान के जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी होंगे। अधिकारियों की तरफ से की गई मनमानी व वादाखिलाफी का जवाब डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा डंके की चोट पर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें