फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार ने डीघल स्टेडियम में युवाओं को किया प्रेरित

डीघल के स्टेडियम में एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओलंपियन खिलाड़ी एवं एसीपी अखिल कुमार ने शिरकत करते हुए ग्रामीण आंचल के खिलाड़ियों और युवाओं को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक मूल्यों से अवगत कराया। एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर यही खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा खान-पान अपनाने, नियमित अभ्यास करने और अनुशासन में रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि सोच और व्यक्तित्व को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि डिघल स्टेडियम की सुविधाओं और यहां अभ्यास करते खिलाड़ियों को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह के मैदानों से निकलकर खिलाड़ी बड़े मुकाम हासिल करते हैं और यहां मौजूद युवा भी उसी जुनून और लगन के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें