फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बैंक कॉलोनी में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सराय औरंगाबाद व नूना माजरा में ढाबों पर चला बुलडोजर

बहादुरगढ़ शहर के शहरी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को डिमोलिशन ड्राइव चलाया। यह अभियान पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट वेदपाल दहिया की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के तहत बैंक कॉलोनी में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यहां बनाए गए तीन डीपीसी और सड़क नेटवर्क को भी हटाया गया। इसके साथ ही सराय औरंगाबाद तथा नूना माजरा क्षेत्र में स्थित दो अवैध ढाबों पर भी बुलडोज़र चलाकर उन्हें गिरा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें