फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की सामाजिक विज्ञान और सीबीएसई की बारहवीं की हिंदी की परीक्षा आयोजित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सोमवार को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिले में बनाए गए 55 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। कई केंद्रों पर उड़नदस्तों ने भी जांच की। हर केंद्र पर पांच से छह पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। परीक्षा देकर बाहर आए अधिकतर विद्यार्थी खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार ही आया था। पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि मानचित्र बनाने में उन्हें थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन विकल्प वाले प्रश्नों ने पेपर को आसान बना दिया। इससे उन्हें प्रश्नपत्र समय पर हल करने में मदद मिली। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी सुरेंद्र ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था। पेपर उनकी तैयारी के अनुरूप ही आया, इसलिए उन्हें प्रश्न हल करने में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। अनिल ने बताया कि प्रश्नपत्र सामने आते ही मन में यही विचार आया कि पहले कौन सा प्रश्न हल किया जाए। पेपर आसान था। कुछ प्रश्नों में दिक्कत आई, लेकिन समय रहते उन्हें हल कर लिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें