फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक फुटबाल प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर रहा प्रथम

गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहुतकनीकी में चल रही दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक फुटबॉल मैचों का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर, हिसार प्रथम, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हिसार द्वितीय व राजकीय बहुतकनीकी संस्थान झज्जर तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह ने सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल हमेशा खेल भावना से खेलने चाहिए। इसमें हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ियों को हार-जीत से आगे सोचना चाहिए। इस अवसर पर प्रशांत, शीशपाल, विकास गोयल, शक्तिराज मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें