जिले के गांव याकूबपुर में शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर खेत से घर जा रहे एक किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार गांव याकूबपुर निवासी करीब 46 वर्षीय दौलतराम शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद वह खेत से काम करने के बाद वापस अपनी मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद मोटरसाइकिल चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। वहीं, शनिवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि याकूबपुर में अज्ञात वाहन चालक की टक्कर मोटरसाइकिल चालक किसान की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। वहीं, परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।