फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बेरी में पैर फिसलने से जेएनएल नहर में डूबा किसान, SDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान

गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में हाथ धोने के लिए नहर के किनारे उतरे किसान 25 वर्षीय पंकज का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से किसान जवाहर नेहरू कैनाल में डूब गया। किसान के नहर में डूबने की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाने की टीम व रोहतक सुनारिया से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने किसान को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। समाचार लिखे जाने तक सर्व अभियान जारी है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव गोच्छी निवासी पंकज खेत में धान का अड़ंगा उखाड़ने के बाद हाथ धोने के लिए जेएलएन में उतरा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में डूब गया। इसका पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। सूचना पाकर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंचे, लेकिन अब तक उसका पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें