दंगा रोधी बल की टुकड़ी ने पुलिस लाइन झज्जर में कम घातक हथियार, अश्रु गैस के विभिन्न प्रकार के सेल व ग्रेनेड तथा उपद्रवियों पर उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के विशेष उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई। पुलिस के जवानों को इसके जनता पर इस्तेमाल के तरीके और भीड़ पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी गई। इसका मकसद हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता पर कम से कम बल प्रयोग कर आपात स्थिति से निपटना और जान-माल की हानि होने से बचाना था। इस मौके पर पुलिस लाइन थाना प्रबंधक सब-इंस्पेक्टर सतबंत सिंह, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, आरएएफ के डीएसपी राजेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर जगदीश चंद मौजूद रहे।