देवी मंदिर वाली गली में अचानक दो पोल टूट कर गली के बीच में गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि गली में लोगों का आवागमन रहता है और बिजली के पोल टूटने की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। पोल गिरने की सूचना मिलने के बाद बेरी बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। वॉर्ड नंबर 3 पार्षद प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि देवी मंदिर वाली गली में लोगों का आवागमन रहता है और जिस जगह पोल टूटे हैं। वहां राशन डिपो भी है, हर रोज की तरह लोग उसी गली में राशन लेने के आए हुए थे लेकिन पोल गिरने के समय गली में कोई नही था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अब निगम के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि अचानक गली में पोल टूट कर कैसे गिर गए। निगम के कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार का कहना है कि देवी मंदिर वाली गली में अचानक दो पोल गिरने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है कि अचानक गली में दो पोल कैसे गिर गए। पोल गिरने के बाद माता फीडर की सप्लाई को बंद करवा दिया गया था और कुछ देर जिस एरिया में पोल गिरे थे उसको छोड़कर बाकी बिजली की सप्लाई को चालू करवा दिया गया था।