जिले के सभी खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेता शुक्रवार को सरकार की और से पारित किए गए एक्ट के विरोध में छोटू राम धर्मशाला में इकट्ठा हुए। यहां पर खाद बीज संगठन की ओर से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सभी पदों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बलजीत सिंह शिव ट्रेडर्स को प्रधान व बलवान हसनपुर को उपप्रधान बनाया गया। वहीं सचिव के रूप में के रूप में नवीन अहलावत विधि ट्रेडर्स को चुना गया। इसी चरण में सभी ब्लॉकों से प्रधानों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। मातनहेल ब्लॉक से गुरदीप, बेरी ब्लॉक से अमित, बहादुरगढ़ ब्लॉक से अशोक, माछरोली से सोनू गोदारा, सालावास ब्लॉक से मोनू, झज्जर से नवीन गुढ़ा, बदली से जितेश को ब्लॉक प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी की गठन के बाद संगठन को मजबूत करने व पुरजोर आवाज उठाने की बात सदस्यों ने कही। प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि सभी खाद बीज विक्रेता 6 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में होने वाली बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसके लिए सभी खाद्य विक्रेता डीघल टोल टैक्स पर सुबह सात बजे एकत्रित होंगे और कुरुक्षेत्र में खाद, बीज विक्रेताओं की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं मानती है तो खाद बीज विक्रेता दुकानों को बंद करने का काम भी करेंगे। बैठक में प्रमोद बंसल,कंवरपाल राजावत, साहिल पंजाब ट्रेडिंग कंपनी, नरेंद्र राव, हरवीर दलाल, रविंदर बिरधाना, अशोक राठी मौजूद रहे।