फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: ग्रैप-3 हटने के बाद शुरू होगा पुराना बर्फखाना सड़क का निर्माण कार्य

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 07:26 PM IST

शहर के पुराना बर्फखाना रोड को तोड़ने के बाद वहां भरे नाले व सीवरेज के गंदे पानी जमा होने के कारण दुकानदार परेशान है। उनका व्यवसाय ठप्प होकर रह गया है। इसे लेकर वीरवार को दुकानदार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन से मिले। उसके बाद एक्सईएन ने मौके का दौरा किया। इसके बाद निर्णय हुआ कि सुनारों वाली चौपाल से लेकर छिक्कारा चौक तक पहले पानी निकालने का काम किया जाएगा। इसके बाद ग्रेप-3 हटने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की तरफ से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। शहर में यादव धर्मशाला से लेकर छिक्कारा चौक तक सड़क निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। वहीं, यादव धर्मशाला से लेकर सुनारों वाली धर्मशाला तक सड़क बना दी गई है। इसके अलावा सुनारों वाली धर्मशाला से छिक्कारा चौक तक की सड़क को बनाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, जिसके चलते इस सड़क के दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर व्यापार मंडल के सदस्य वीरवार दोपहर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एक्सईएन से मिले थे, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एक्सईएन सुमित कोहाड़ मौके पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने एक्सईएन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग की। वहीं, एक्सईएन ने ग्रेप-3 खत्म होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने का व्यापार मंडल व दुकानदारों को आश्वासन दिया। हरियाणा व्यापार मंडल झज्जर के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन सुमित ने ग्रेप-3 हटने के बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से मोटर लगाकर पानी निकालने का काम किया जाएगा ताकि दुकानदारों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें