फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: वार्ड-18 में 37 लाख के विकास कार्य शुरू, बरसाती पानी निकासी के लिए बिछेगी पाइपलाइन

बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-18 में करीब 37 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और वार्ड पार्षद संदीप दहिया ने विवेकानंद नगर की चार गलियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत की। शुभारंभ वार्ड के बुजुर्ग अमीलाल पूनिया और राज सिंह गौतम से नारियल फुड़वाकर कराया गया। दिनेश कौशिक ने कहा कि पिछले वर्ष जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई थी, जिसे देखते हुए यह कार्य शुरू किया गया है। पाइपलाइन बिछने के बाद बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलेगी। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षद संदीप दहिया ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें