फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बारिश में भीगी अनाज मंडी में खुले में रखी फ़सल, तिरपाल से हुआ बचाव

शहर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं, अनाज मंडी में खुले में रखी गेहूं की कुछ फसल भीग गई। हालांकि अनाज मंडी में बारिश से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी, जिससे अधिकतर फसल बारिश में भीगने से बच गई। यही नहीं किसान भी अपनी फसल को तिरपाल से ढककर मंडी में लेकर पहुंचे थे, जिससे किसानों की फ़सल भीगने से बच गई। बारिश से फ़सल को बचाने के लिए बुलडोजर की सहायता से गेंहू की फ़सल को शेड के नीचे किया गया। इसके अलावा खुले में पड़ी फ़सल को तिरपाल से ढक दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें