फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चेयरमैन ने नारियल फोड़कर नाले का निर्माण कार्य किया शुरू

कोसली रोड छावनी गेट से नाले का निर्माण कार्य का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने नारियल फोड़कर इस काम का शुभारंभ हुआ। चेयरमैन ने बताया कि नाले के निर्माण की मांग काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसके लिए अब काम शुरू करवा दिया गया है। नाले का निर्माण होने के बाद पानी निकासी सही तरीके से हो सकेगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद किशोर सैनी, नगर परिषद के जेई व कालोनी के लोग मौजूद रहे। वहीं बेरी के वार्ड नंबर-4 में नगर पालिका की तरफ से विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने गलियों के निर्माण के लिए नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। पालिका चेयरमैन का कहना है कि वार्ड नंबर- 4 पाना हिंदयान में शमशान के साथ व अन्य गलियों का निर्माण किया जाना। गलियों के निर्माण के लिए करीब 30 लाख की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि बेरी के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर पार्षद सुरेश, जयपाल, अनूप, तेजवीर, जगदीश, कमल सिंह, राजपाल, ओमप्रकाश, पालिका सचिव पूजा साहू, कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें