बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लूं की स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में चार से पांच स्थानों पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएं ताकि आमजन को तत्काल राहत मिल सके। डॉ. जयमाला ने बताया कि इस मौसम में गर्म लू से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अस्पताल पूरी तरह सतर्क और तैयार रहे। उन्होंने हड्डी रोग ओपीडी और एक्सरे एरिया में मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।