फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: प्रदेश की धरती को बनाया जाएगा हरा-भरा, लगाए जाएंगे 1.82 करोड़ पौधे : सीएम

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 07:52 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जटेला धाम संतों की तपोभूमि और स्वामी नित्यानंद की तपस्थली रही है। यहां आने के बाद उन्हें शांति का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दिनों एक पेड़ मां के नाम देश में अभियान शुरू करने की भी प्रशंसा की। वह बुधवार को जटेला धाम में पूर्णिमा महोत्सव पर स्वामी नित्यानंद के 225वें निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जटेला धाम से पर्यावरण संरक्षण के मेगा अभियान की शुरुआत भी की। जटेला धाम की तपोभूमि से जिले में 82 हजार 125 पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण के प्रथम चरण का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण के लिए अपनी ओर से 31 लाख और कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी की तरफ से 11-11 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा खुद मंच से की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें