फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: भाई ने की बहन की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 08:44 PM IST

कस्बा बेरी में हुई एक लड़की की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक लड़की के भाई को गिरफ्तार किया है। एसीपी अनिल कुमार ने बताया है कि पुलिस चौकी को सूचना प्राप्त हुई थी कि बैठान पाने में लड़ाई-झगड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो उन्होंने घर के अंदर देखा कि एक लड़की संदिग्ध हालत में पड़ी हुई थी, जो मृतक अवस्था में थी। इस पर थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज करते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में सामने आया कि लड़की की हत्या उसी के भाई ने की है। इस पर मृतक के भाई विवेक निवासी बेरी को गिरफ्तार किया गया। उसे आज अदालत झज्जर में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता पुलिस पूछताछ के दौरान किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें