फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआआयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 07:38 PM IST

जिले के सात ब्लॉकों में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौरान झज्जर ब्लॉक की योगा प्रतियोगिता में कम ही युवाओं का रुझान देखने को मिला। झज्जर ब्लॉक में सबसे कम 11 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे। इसी प्रकार मातनहेल ब्लाक में 21, बेरी में 18 और बादली में 48 खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे। झज्जर ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित हुई। वहीं अन्य बेरी, बादली, बहादुरगढ़, माछरोली, मातनहेल व साल्हावास ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय स्कूलों में आयोजित कराया गया। ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी अब 13 जून को जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 40 और 40 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में आयोजित कराई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें