फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में ब्रेकर पर बाइक उछली, सवार की गिरने से मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:37 PM IST

पेलपा गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई, जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। सड़क पर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दूबलधन माजरा निवासी जयदेव याकूबपुर गांव में स्थित निजी कंपनी में काम करत था और वही किराये पर मकान लेकर रह रहा था। बुधवार की देर रात को वह बाइक पर याकूबपुर से अपने गांव जा रहा था। जब वह पेलपा गांव के पास पहुंचा तो स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक उछल गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। हादसे में सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शादीशुदा था और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें