फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नयागांव फ्लाईओवर के पास लगाया जाएगा बहादुरगढ़ का साइन बोर्ड: पूर्व पार्षद जसबीर सैनी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 04:40 PM IST

भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने नयागांव फ्लाईओवर से पहले रोहतक से दिल्ली की ओर बहादुरगढ़ का साइन बोर्ड लगाने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि यहां साइन बोर्ड नहीं होने के कारण कई वाहन चालक सीधे फ्लाईओवर पर चढ़ जाते हैं। बालोर फ्लाईओवर पर कट न होने से लोगों को काफी दूर तक घूमकर वापस आना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। सैनी ने बताया कि कई बार लोग गलती से आगे निकल जाते हैं और वापस मुड़ते समय सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर जल्द साइन बोर्ड लगाया जाना जरूरी है। सैनी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस मांग को पूरा करवाएंगे। साथ ही सर्विस रोड के मोड़ की खराब स्थिति को भी ठीक करवाने की मांग की। इस अवसर पर अनिल सैनी, राजपाल, पुनीत कुमार, अजित कुमार व नीरज मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें