रविवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल कैंसर संस्थान की ब्लड बैंक ने भाग लिया। सेवा संकल्प और उत्साह के साथ कैंसर रोगियों की मदद को समर्पित शिविर में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के शिविर का उद्घाटन शिक्षा रथ संस्था के अध्यक्ष मनोज गुलिया और निदेशक कर्मवीर ने किया और रक्तदाताओं को बेज लगाकर उत्साहवर्धन किया। कर्मवीर ने बताया कि जरूरतमंदों की जान बचाने को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल अत्यंत सराहनीय है। लोगों के पंजीकरण, जांच और रक्तदान की अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई। मनोज गुलिया ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम सभी रक्तदान करने का संकल्प लें और समाज में एक नई शुरुआत करें। इस अवसर पर ललित, अमित संजीव(राधे) और एम्स बाढ़सा से डाक्टर राहुल की टीम उपस्थित रही। सभी रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र शिविर के सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र, ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। रक्तदानियों ने इस पहल की सराहना की।