फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: दुल्हेड़ा व खेड़का के खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2026 05:08 PM IST

गांव दुल्हेड़ा और खेड़का के खेतों में आग लगने से करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग ने तेजी से फैलते हुए कई किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें हरज्ञान का एक किला, ललित व सूरजभान के पांच किले, जयकिशन हरिराम का आधा किला तथा खेड़का गांव के करीब 12 एकड़ क्षेत्र की गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा लगभग करीब दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल भी नष्ट हो गई। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें