पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को दसवीं कक्षा की 134 छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुनीता रुहिल मुख्य अतिथि रहीं, जबकि शिक्षाविद राजबीर दहिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रवीण दहिया ने की। समारोह में छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित किए गए तथा विद्यालय की ओर से पेपर बोर्ड व स्टेशनरी प्रदान की गई। सुनीता रुहिल ने आत्मविश्वास और समन्वय को सफलता की कुंजी बताया। राजबीर दहिया ने परिश्रम व मार्गदर्शन के महत्व पर बल दिया। प्राचार्या प्रवीण दहिया ने अनुशासन को विद्यार्थी जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएं राकेश, रेणू, शीतल, पुनीता, राजेश, अंजू, सुमन, नीलम, सुनीता, सुदेश, पूनम, ममता और नीतु उपस्थित रहीं।