फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: लघु सचिवालय परिसर में नॉन पार्किंग में खड़े 30 वाहनों के चालान

एसडीएम अभिनव सिवाच ने बुधवार को उपमंडल लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमंडल परिसर में बैठने वालों टाइपिस्टों के अनुमति पत्र चेक किए । कुछ के अनुमति पत्र मिले किंतु उनका नवीनीकरण नहीं पाया गया । एसडीएम ने कहा अपना अनुमति पत्र जल्द से जल्द नवीनीकरण करवाए अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसडीएम ने यातायात पुलिस प्रभारी को बुलाया और परिसर के नॉन पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों का चालान करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक इंस्पैक्टर सतीश कुमार की टीम ने तीस वाहनों के चालान किए। एसडीएम ने कहा कि यातायात पुलिस आगे भी चेक करती रहेगी ताकि आमजन को आने-जाने को दिक्कत न हो। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें