फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में महराणा में गोली मारकर युवक की हत्या

बेरी में दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव महराणा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गांव महराणा निवासी मोहित पुत्र संदीप के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम से घर से लापता था और परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत दुजाना थाने में दर्ज करवाई थी और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह महराणा-छोछी मार्ग पर खेतों में मोहित का शव मिला। मोहित के छाती में गोली लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद दुजाना थाना प्रभारी अंकित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अभी तक मामले में यह पता नहीं लग पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें