फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी रेलवे स्टेशन पर 8 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 12:52 PM IST

राजकीय रेलवे पुलिस हिसार की नारकोटिक्स टीम ने हांसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले निवासी 20 वर्षीय युवक पालाराम को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जीआरपी हिसार की नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक से हांसी आने वाली सवारी ट्रेन में एक युवक नशीला पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज एसआई भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची और संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक के बैग की तलाशी ली, जिसमें से करीब 8 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। कार्रवाई की सूचना मिलते ही हांसी जीआरपी चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें