फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में आई तेज धूल भरी आंधी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 09:17 PM IST

पश्चिमी विक्षोभ के असर का आज हिसार शहर में देखने को मिला। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को तेज धूल भरी आंधी आ गई। इससे आमजन खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर प्रदेश में लगातार हो रही बिखराव वाली बारिश व बादलवाही का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे चला गया। सिरसा जिले को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई। मंगलवार को दोपहर से पहले भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह व पंचकूला जिले में अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियां हुईं। वहीं शाम को सिरसा व फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बाकी जिलों में भी दिन में ज्यादातर समय बादल ही छाए रहे। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान 31.0 से 36.0 डिग्री और रात के तापमान 20.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज दज्र् किए गए। फिलहाल दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें