युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित शहरी जिला अध्यक्ष विकास ढांडा ने हर घर जाकर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। लोगों की आवाज को उठाएंगे। उन्होंने कहा एचएयू के युवाओं का मुददा भी उठाएंगे। छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग को उठाएंगे। अगर छात्र संघ के चुनाव होते तो एचएयू के विद्यार्थियों को इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। हम लगातार छात्रों के साथ उनके धरने पर बैठ रहे हैं। युवा कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष विकास ढांडा ने कहा कि एचएयू में मानवता को तार तार किया जा रहा है। हमारी बहन बेटियों को खाने से वंचित किया जा रहा है। उनको भूखे प्यासे होस्टल में बंद किया जा रहा है। छात्राओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी पदाधिकारी अपने अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। हम सभी सीनियर लीडर्स के निर्देशों का पालन करेंगे।