फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में अनियंत्रित कार ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, एक युवक गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Thu, 30 Oct 2025 01:24 PM IST

शहर के मिल गेट रोड पर बुधवार की आधी रात तेज रफ्तार में आ रही एक पोलो कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कार मारी। इसके बाद कार चालक ने बाइक और जनरेटर को टक्कर मारी। सड़क पर खड़ा किया गया जनरेटर पलट गया । एक्सीडेंट के चलते खड़ी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भीषण हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए । लोगों ने डायल 112 को काल कर पुलिस को सूचना दी। सब्जी मंडी चौकी के एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे फोन आया था। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि एक पोलो कार तेज गति से मिल गेट रोड की ओर से आ रही थी। कार चालक ने एक के बाद के बाद तीन टक्कर मारी। पहले कार, फिर बाइक तथा जनरेटर में टक्कर मारी। लोग अपने घरों से बाहर आए। बेकाबू गाड़ी देखकर लोगों में दहशत हो गई। हादसे के समय कार में तीन से चार युवक सवार थे। पुलिस ने मौके से एक युवक को काबू में लिया। कार में सवार अन्य व्यक्ति वहां से भाग गए। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को अपने कब्जे में लेकर नई सब्जी मंडी चौकी में खड़ा करवा दिया है। हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें