फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हिसार की फिजाओं में छाया स्मॉग

नवीन दलाल Updated Thu, 30 Oct 2025 01:23 PM IST

पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हिसार की फिजाओं में स्मॉग छा गया है। जिसके बाद एयर क्वालिटी एंडेक्सर 517 के पार पहुंच गया है। आसमान में छाए स्मॉग के चलते लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। हरियाणा में 28 से 30 अक्तूबर तक पश्चिम विक्षोभ का असर बना हुआ था। इन तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही थी लेकिन बारिश नहीं हुई। वीरवार को बादलों का प्रभाव खत्म होने के बाद हवा में नमी का स्तर बढ़ गया। जिसके चलते स्मॉग बन गया। सुबह के समय से ही लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 नवंबर के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। अरब सागर के सिस्टम के कमजोर होने की वजह से भरपूर मात्रा में नमी उत्तर भारत तक पहुंचेगी। जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में ज्यादातर हल्की से मध्य कहीं-कहीं भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में खासकर पंजाब के उत्तरी पूर्वी मध्य भागों में बारिश हो सकती है। हरियाणा की उत्तरी मध्य दक्षिणी और कुछ पश्चिमी भागों में हल्की से मध्यम खंड वारिस की संभावना है। पंजाब- हरियाणा में कहीं-कहीं थोड़ी बहुत ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें