फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 72 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो आधुनिक वाशिंग स्टेशन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 01:54 PM IST

हिसार रेलवे जंक्शन को जल्द ही दो आधुनिक वाशिंग स्टेशन मिलने वाले हैं। करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से जंक्शन के साथ में लगते सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास ये दोनों वाशिंग लाइन स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसके लिए बीकानेर मंडल डीआरएम ने प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर 72 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया है। बजट जारी किए जाने के बाद सूर्य नगर फाटक के समीप रेलवे लाइन के साथ लगती रेलवे की जमीन पर वाशिंग लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। छह माह के अंदर जल्द ही यह वाशिंग स्टेशन बनकर तैयार होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वाशिंग स्टेशन तैयार होने के बाद हिसार जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेन मिलने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। हिसार जंक्शन पर पिछले एक दशक से लंबी दूरी की ट्रेन के ठहराव के लिए मांग की जा रही है। प्रदेश के दिल में बसें हिसार जंक्शन को व्यापार की दृष्टि से लंबी दूरी की ट्रेनों की जरूरत हैं। जिसे देखते हुए जंक्शन के पुराने वाशिंग स्टेशन के साथ लगती रेलवे की जमीन पर दो आधुनिक रेलवे वाशिंग लाइन स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए बीकानेर मंडल से 72 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली हैं। इसके विभाग ने बजट भी जारी कर दिया हैं। बीकानेर मंडल के डीआरएम व तकनीकी स्टाफ की टीम ने हाल ही में इसके लिए निरीक्षण किया था। जिसके बाद इस पूरे प्रॉजेक्ट को हरी झंडी दी गई। अब रेलवे विभाग आर्थिक शाखा ने बजट पास कर जारी किया है। बजट मिलने के बाद वाशिंग लाइन डालने के लिए मिट्टी डालकर भूमि को समतल करने का काम शुरू किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें