फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव शुरू

नवीन दलाल Updated Mon, 09 Dec 2024 01:35 PM IST

हिसार के पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने दीप प्रज्जवलित कर गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गीता के हर एक अध्याय में जीवन को लेकर सीख है। गीता हमें कर्म का संदेश देती है। हमें अपने कर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए। तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले दिन स्कूली बच्चों के नाटक के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। दूसरे व तीसरे अंतिम दिन स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी, श्लोकाच्चारण, चित्रकला सहित कई अन्य प्रतियोगिता होंगे।हरियाणवी लोक कलाकारों की टीम अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा नाटक मंचन के जरिए लोगों को गीता का संदेश दिया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव में अलग अलग विभागों की स्टाल लगाई गई हैं। जिसमें विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपनी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां कुछ चुनिंदा जांच की जा रही हैं। ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट की मौके पर ही रिपोर्ट भी दी जा रही है। गीता जयंती के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला लोक संपर्क अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में स्कूली, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को जरूर हिस्सा लेना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें