फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सीएम फ्लाइंग की टीम दोबारा पहुंची बस स्टैंड, पेड़ कटाई मामले में की जांच

Naveen Updated Tue, 07 Jul 2026 01:10 PM IST

बस स्टैंड परिसर में पेड़ों की कटाई के मामले में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम एक बार फिर जांच के लिए पहुंची। टीम का नेतृत्व डीएसपी विक्रम भादू ने किया। जांच के दौरान वन विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। जांच में हिसार और फतेहाबाद के डीएफओ भी शामिल हुए। टीम ने मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की कटाई से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने पेड़ काटने की अनुमति, संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाईं। सूत्रों के अनुसार, टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेड़ों की कटाई नियमानुसार आवश्यक अनुमति लेकर की गई थी या नहीं। मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें