फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में काम पर लौटे तहसीलदार, कार्यालयों में लगी लंबी लाइनें

तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से काम शुरू हुआ। पहले दिन तहसील कार्यालयों में लबी लाइन नजर आई। तहसील कार्यालय में पिछले छह दिन की करीब 850 रजिस्ट्री पेंडिंग में हैं। जिन पर तहसील कार्यालय ने काम शुरू कर दिया है। तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा एक सप्ताह इस पेंडेंसी को खत्म कर देंगे। निलंबित किए गए तहसीलदार की बहाली के लिए 6 फरवरी को हड़ताल पर चले गए थे। नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश भर में तहसीलों में होने वाले काम बाधित हो गए। जिसमें रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई। इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट, किरायानामा, शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य भी ठप हो गए। प्रदेश सरकार ने 8 फरवरी को आदेश दिए कि सोमवार 9 फरवरी से एसडीएम, डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे। 9 फरवरी सोमवार को एसडीएम अवकाश पर थी। जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल के पास हिसार का अतिरिक्त कार्यभार है। उनकी सोमवार को फतेहाबाद में डयूटी थी। मंगलवार को डीआरओ पहुंचे तो भी रजिस्ट्री नहीं हुई। डीआरओ श्यामलाल ने बताया कि एक अधिकारी एक ही जिले में रजिस्ट्री कर सकता है। मेरा नाम फतेहाबाद में मैप किया हुआ है। जिसके चलते में हिसार में कोई रजिस्ट्री नहीं कर सकता। एसडीएम ज्योति मित्तल मंगलवार को भी अवकाश पर रहीं। जिसके चलते उनके कार्यालय में भी कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें