अग्रसेन भवन में चल रही फर्स्ट ओपन नेशनल ग्रेपलिंग पीएमएफओ लीग में शुक्रवार को दूसरे दिन रोचक मुकाबले देखने को मिली। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन रहेगा। विजेता खिलाड़ी को 21 हजार, रनरअप को 15 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 5 हजार रुपये की नकदी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।