छात्र संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चे के बैनर तले कुलपति कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। छात्र नेता अज्जू घनघस दीवार फांदकर अंदर घुस गए। अंदर से गेट खोल दिया ,इसके बाद दूसरे विद्यार्थी भी पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर अंदर घुस गए। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंच कर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने फीस कम करने, छात्रावासों में सुविधा बढ़ाने की मांग उठाई। जीजेयू के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय परिसर के बाहर मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1 बजे आक्रोशित छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग और गेट फांदकर वीसी ऑफिस के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। कार्यकारी परिषद की बैठक की जानकारी मिलने के बाद छात्र संगठनाें सदस्य कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचे। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जीजेयू प्रशासन को पहले से जानकारी थी। इसके लिए मौके पर पुलिस भी बुलाई गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को रोकने के लिए कुलपति कार्यालय परिसर के लोहे के मुख्य को अंदर से बंद कर दिया। पुलिस कर्मी गेट को आगे सुरक्षा दीवार बनाकर खड़े हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। छात्रों ने धक्का मारकर गेट खोलने की कोशिश की। करीब दो से तीन घंटे तक कैंपस में स्टूडेंट हंगामा करते रहे। इसी दौरान छात्र नेता अज्जू घनघस व अन्य छात्र दीवार फांद कर अंदर घुस गए। अंदर जाकर गेट को खोल दिया। इसके बाद दूसरे विद्यार्थी भी अंदर घुस आए। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के पास पहुंचकर फीस वृद्धि वापस लो के नारे लगाए।