फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के नारनौंद में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Apr 2025 02:25 PM IST

जींद रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर एक निवासी 19 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह अविवाहित था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने बड़े भाई विक्रम उर्फ विक्की से मिलने जींद रोड स्थित ऑटो मार्केट के पास आया था। दोनों भाई होली फील्ड स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कट मारते हुए दीपक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक बस के आगे गिर गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और बस चढ़ा दी। राहगीरों की मदद से दीपक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। चालक की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें