फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में कार्यभार संभालते ही एसपी शशांक कुमार सावन बोले: यातायात व्यवस्था में सुधार और नशे पर रोक प्राथमिकता

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 08:16 PM IST

हिसार जिले में अपराध पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुधारना पहली प्राथमिकता होगी। यह कहना पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन का। सोमवार को कार्यालय में पदभार संभालने के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर रोक लगाने के लिए प्रभावशाली प्रयास किए जायेंगे। जिले में नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सहित साइबर अपराध नियंत्रण करने और महिला विरुद्ध अपराध सहित सभी तरह के अपराधों पर रोक लगाने की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को अभियोगों में त्वरित जांच के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही थाना या पुलिस चौकी में शिकायत मिलते ही अभियोग अंकित करने व लंबित अभियोगों के जल्द से जल्द निपटान के लिए निर्देश दिए जाएंगे। जिले में होने वाली अवैध गतिविधियों की पुलिस द्वारा प्रभावी निगरानी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें