उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। इसको लेकर हरियाणा के हिसार में भी राम भक्तों में उत्साह है। हिसार के गांव पाटन में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। आदमपुर में भी अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। चौधरीवास मंडल के गंगवा गांव में भी शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई।